Uttarakhand -: आने वाली नई सरकार को मिली छूट, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

देहरादून| उड़ान योजना के तहत केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को यह छूट दी है कि वे छोटे हवाई यान के जरिए हवाई सेवाएं शुरू कर सकते हैं| जिसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया राज्य सरकार को तकनीकी सहायता देगा| इस योजना के तहत अब सर्वे शुरू कर दिया है| प्रदेश सरकार स्वयं हवाई सेवाओं का संचालन करेगी जिसके लिए प्रदेश सरकार को निविदाएं आमंत्रित करने का अधिकार दे दिया गया है| हवाई सेवा के संचालन को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रदेश सरकार को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगी| इसके अंतर्गत प्रदेश सरकार 20 सीट से कम क्षमता के छोटे हवाई जहाज भी खरीद सकेगी| अभी तक राज्य में हवाई सेवाओं का संचालन तेजी नहीं पकड़ पा रहा है| उड़ान योजना के तहत प्रदेश में देहरादून से पिथौरागढ़ हिंडन से पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाओं को मंजूरी दी गई है| इसके अतिरिक्त 5 स्थानों में हेली सेवाएं भी स्वीकृत है| अभी तक प्रदेश में हेली सेवाओं का संचालन तो हो रहा है परंतु हवाई सेवाएं सुचारू नहीं हो पाई है| केंद्र ने उत्तराखंड को 20 सीट से कम क्षमता वाले जहाजों को खरीदने के साथ ही इनके संचालन के लिए निविदा कराने को भी अधिकृत कर दिया है| अभी तक राज्य में पिथौरागढ़, जौलीग्रांट, गौचर, चिन्यालीसौड़, पंतनगर में हवाई पट्टी बनी हुई है| और इन स्थानों पर हवाई सेवाओं का संचालन हो सकता है| इसके अतिरिक्त प्रदेश में 13 स्थानों पर बनने वाले हेलीपोर्ट में हेली सेवाओं का संचालन आरंभ किया जाएगा| हालांकि हवाई जहाज की खरीद समेत सभी कार्य नई सरकार के आने के बाद ही किए जाएंगे|सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि उड़ान योजना के तहत केंद्र ने प्रदेश को अपने स्तर पर हवाई सेवाओं के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है| जिसके इसके साथ ही 20 सीट से कम क्षमता के हवाई जहाज खरीदने की मंजूरी भी दी गई है| इससे सरकार खुद हवाई सेवा का संचालन कर सकेगी जिसके लिए जल्द प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी|