Uttarakhand- मानसखंड में मंदिरों के साथ सुधारे जाएंगे आसपास के स्थल…… 30 करोड़ रुपए के कार्यों का हुआ शिलान्यास

उत्तराखंड राज्य में केदार खंड के बाद अब मानस खंड यानी कि कुमाऊं के मंदिरों का सुधारीकरण भी किया जा रहा है इसके लिए करोड़ों की धनराशि का शिलान्यास किया जा चुका है। सरकार इस कार्य के लिए काफी तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है और मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल कुमाऊं के सभी 6 जिलों के प्रमुख 16 मंदिरों के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जा चुके हैं। बता दें कि जिन मंदिरों का सुधारीकरण होना है उनमें सबसे प्रमुख अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम उसके बाद मां हाटकालिका और नैना देवी के लिए प्रथम चरण में 30 करोड रुपए के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलन्यास किया जा चुका है। बता दे कि इन मंदिरों को दिखाने के साथ ही उनके आसपास के स्थलों को भी संवर जाएगा मिशन का कार्य देख रहे यूटीबीडी के वरिष्ठ शोध अधिकारी सुरेंद्र सिंह सामंत के अनुसार मिशन में जितने भी मंदिर शामिल है उनके लिए नियुक्त कंसलटेंट स्थलीय निरीक्षण करने के साथ विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत संबंधित जिलों के डीएम ,सीडीओ के साथ ही मंदिर समितियो के साथ भी बैठक कर चुके हैं।