
उत्तराखंड राज्य में देहरादून नगर निगम ने कूड़ा बीनने वालों के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की है। कूड़ा ढोने वालों का जीवन सुधारने के लिए इसकी शुरुआत हुई है इसका लाभ पहले सीवर कर्मचारियों और मैला ढोने वाले कर्मचारियों को दिया गया। उत्तराखंड के कूड़ा ढोने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए राष्ट्रीय मशीनीकृत परिस्थितिकी तंत्र कार्य योजना का लाभ दिया जाएगा। तीसरे चरण में रैगपिकर्स को इसका लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में सीवर कर्मचारी व मैला ढोने वालों को इसका लाभ मिलेगा। इन सभी की पहचान करके नगर निगम की तरफ से उन्हें आईडी कार्ड दिया जाएगा और पंजीकरण से उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षा तथा अधिकार प्राप्त होंगे। उन्हें बेहतर आवास ,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
