
उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है और राज्य को 2025 तक नशा मुक्त बनाने की राह में सरकार कड़े कदम उठा रही है और पुलिस प्रशासन भी सरकार का इस काम में साथ दे रहा है। लेकिन इन सब के बावजूद भी प्रदेश में लगातार स्मैक तस्करी हो रही है। नैनीताल पुलिस ने 218 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित स्मैक लेकर बाइक से हल्द्वानी पहुंचे थे जो की चेकिंग के दौरान पकड़े गए। बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से गौलापार स्टेडियम के पास चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 218 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपितों की पहचान शिशुपाल वर्मा शिव नगर पोस्ट सिमरा वोरीपुर थाना कैंट बरेली और निलेश मुत्तलकपुर पोस्ट महमूदपुर थाना आंवला बरेली के नाम से हुई है।

