Uttarakhand-राज्य में लोकसभा से पहले होंगे निकाय चुनाव….. तैयारी में जुटा नगर निगम

उत्तराखंड राज्य में अब लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव कराए जाएंगे। बता दे कि प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर काफी ढील हो चुकी है लेकिन हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी पर सवाल पूछा इसके बाद अब सिस्टम हरकत में आ गया है और देहरादून नगर निगम में वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए कसरत भी शुरू हो चुकी है और दो फरवरी तक निगम स्तर पर कुल 671 बूथों में मतदाता सूची अपडेट कर जारी कर दी जाएगी। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है और राजनीतिक दलों में भी हलचल है।

देहरादून नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल अन्य निकायों की भांति आगामी 2 दिसंबर को पूर्ण हो जाएगा और एक माह का समय शेष रहेगा। अभी तक निकाय चुनाव को लेकर तैयारी नहीं हो सकी है हालांकि हाई कोर्ट द्वारा पूछे गए सवालों के बाद अब सरकारी तंत्र हरकत में आया है और लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव कराने की कसरत तेज हो चुकी है। मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने से फरवरी या मार्च में निकाय चुनाव करने की संभावना बन गई है। नगर निगम के अधिकारी सभी वार्डो में बूथों की संख्या का आंकड़ा और आबादी का आकलन करने में जुट गए हैं जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव हो जाएंगे।