Uttarakhand:- मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करते हुए दान दिए इतने करोड़ रुपए

उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के प्रति देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का खास लगाव है। भगवान बद्रीनाथ और केदारनाथ में उनकी अपार आस्था में है मुकेश अंबानी सब परिवार प्रत्येक वर्ष दर्शन के लिए यहां पर आते हैं और इस बार भी मुकेश अंबानी उत्तराखंड पहुंचे तथा अपने प्राइवेट विमान से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे इसके बाद हेलीकाप्टर से जाकर उन्होंने पहले बद्रीनाथ के दर्शन के यहां पर बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया धाम में पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने करोड़ों का दान भी दिया है बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल के अनुसार मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में भोग के लिए 2 करोड़ 51 लख रुपए की धनराशि दी है और उसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे वहां भी पूजा पाठ करने के बाद 2 करोड़ 51 लाख की धनराशि उन्होंने मंदिर में दे दी है उनके द्वारा दिया गया दान भोग के लिए है।