Uttarakhand- धामी के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने पर मां ने घर पर किया जोरदार स्वागत…… समर्थकों ने मनाया जश्न

बीते 21 मार्च 2022 को उत्तराखंड राज्य को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद पर आसीन होंगे। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस बार की चर्चाएं जोरों शोरों से हो रही थी मगर कई विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी सीट छोड़ने की भी पेशकश की और अंत में बीते सोमवार को रक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून गढ़ीकैंट स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो उनकी मां बिशना देवी ने उन्हें ढेर सारा दुलार देने के साथ-साथ उनकी आरती उतार कर स्वागत किया। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थकों ने भी आतिशबाजी मिठाई बांटकर जश्न मनाया। उनके नाम के ऐलान के साथ साथ उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर दिखाई दी।