Uttarakhand -: 25% महंगा हुआ रोडवेज का मंथली पास, नया किराया जारी

देहरादून| रोडवेज प्रबंधन ने मंथली पास के किराए में 25 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी की है| नया किराया मंगलवार को ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है| प्रदेश भर में करीब 15 हजार मंथली पास बनते है| रोडवेज बसों में बस स्टेशन से 75 किमी की परिधि के लिए मासिक पास बनता है| हाल ही में रोडवेज ने किराए में 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है| उसके बाद सभी स्टेशनों का सामान्य किराया 20 फ़ीसदी तक बढ़ गया है| पर्वतीय मार्ग एक रुपए 56 पैसे और मैदानी मार्ग पर दो रुपए 19 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री किराया किया गया है| लेकिन मंथली पास का किराया अभी तक नहीं बढ़ाया गया था| मंगलवार को प्रबंधन ने मंथली पास का किराया भी बढ़ा दिया है|
रोडवेज संचालन महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा, जिस हिसाब से रूटीन किराया बढ़ा है| उसी हिसाब से मंथली पास का किराया भी बढ़ाया गया है| पास पर किराए में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाती है| नया किराया ऑनलाइन अपडेट कर दिया है|
मंथली पास पहले अब
हल्द्वानी से रामनगर 2460 3059
हल्द्वानी से रुद्रपुर 1409 1709
हल्द्वानी से नैनीताल 2160 2609
देहरादून से हरिद्वार 2910 3660