
उत्तराखंड राज्य में आगामी 5 दिन नहीं बल्कि 15 दिन बाद मानसून से राहत मिलेगी। 15 सितंबर तक ऐसे ही मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में मानसूनी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है जिसके कारण लोग मानसून का मिजाज नरम पड़ने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि 5 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और इसके साथ ही 15 सितंबर तक मानसून का हाल ऐसा ही रहेगा। 15 सितंबर आते – आते मानसून का मिजाज थोड़ा नरम पड़ने के आसार है और सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था। आगामी कुछ दिनों तक अधिक सतर्कता बरतने की अपील की गई है। 5 दिन के तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यह अलर्ट जारी किया गया है और ऐसे में फिलहाल मानसून विदा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।