
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है और मानसून पहुंचने के साथ ही यहां पर भारी वर्षा का दौर भी शुरू हो गया है। तेज बारिश के कारण एक तरफ राज्य की जनता को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों का हाल- बेहाल है। मानसून के कुछ समय बाद ही जगह- जगह भूस्खलन शुरू हो गया है और तेज बारिश के कारण 3 दर्जन से भी अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए जिसके कारण लोगों को घंटों तक फसा रहना पड़ा। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में आज दिनांक 1 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन भारी वर्षा होने का अनुमान है जिसके लिए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
