Uttarakhand-नाबालिक लड़कियों ने 5000 में बेची सहेली……. होटल कर्मी ने किया दुष्कर्म…… आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि यहां नाबालिक लड़कियों ने अपनी एक नाबालिक सहेली को होटल कर्मी को ₹5000 में बेच दिया और उसके बाद उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म भी किया। इस मामले को सुनने के बाद पुलिस भी दंग रह गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर में दो सहेलियों को एक नाबालिग लड़की को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को एक नाबालिक लड़की गायब हो गई थी और इस मामले में महिला उपनिरीक्षक नेहा राणा ने जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी बिंदुखेड़ा निवासी धर्मेंद्र के साथ हैं और आरोपित धर्मेंद्र पुलिस के डर से उसे रुद्रपुर छोड़कर खुद फरार हो गया जिसके बाद यहां आकर लड़की अपनी ट्रांजिट कैंप और रुद्रपुर निवासी सहेलियों के यहां गई। यहां दोनों ही सहेलियां उसे लालपुर स्थित एक होटल में छोड़ गई और इस दौरान पुलिस को लापता किशोरी की लोकेशन लालपुर स्थित होटल में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया और पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे होटल कर्मी देबू कश्यप को ₹5000 में बेच दिया था जिसके बाद होटल कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है और सहेलियों को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।