Uttarakhand – कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत ने बोली यह बात

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद विपक्ष लगातार कांग्रेस पर हमलावर है| इसी क्रम में उत्तराखंड के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने भी उन पर हमला करते हुए कहा कि हरीश रावत खुद को प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बनाने के लिए दबाव की राजनीति कर रहे हैं|


गुरुवार को दिल्ली जाने से पहले कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने जौली ग्रांट एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत की| पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है लेकिन, कांग्रेस की ओर से प्रदेश में किसी एक चेहरे पर चुनाव न लड़ने का ऐलान किया गया है| जिसके बाद हरीश रावत पार्टी पर खुद के चेहरे पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं| यहां उनकी दबाव कि केवल रणनीति मात्र है, और कुछ नहीं| उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए वह दिल्ली जा रहे हैं|


वहां वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे| विधानसभा क्षेत्र में लंबित केंद्रीय विद्यालय और मेडिकल कॉलेज के निर्माण को चुनाव आचार संहिता लगाने से पूर्व शुरू कराने का अनुरोध करेंगे जिसके चलते वहां विधानसभा क्षेत्र को अपने वादे के अनुसार बड़ी सौगात दे सके|


हरीश रावत की सोशल मीडिया पर ट्वीट के बाद लगातार उन पर विपक्ष निशाना साध रहा है| मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कॉन्ग्रेस को अभी तक यह पता ही नहीं है कि उनका नेता कौन है| हरीश रावत पर हमला करते हुए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहां की हरीश रावत खुद को कॉन्ग्रेस का चेहरा बनाने के लिए राजनीतिक दलों पर दबाव बना रही हैं|