Uttarakhand -: घोषित हुआ सेब और नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य, इतने की बढ़ोतरी

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उत्तराखंड सरकार ने सेब और नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है| इस बार सरकार ने एमएसपी में एक रुपये की बढ़ोतरी की है| सी ग्रेड सेब का 12 रुपये और नाशपाती की न्यूनतम कीमत 7 रुपए प्रति किलो तय हुई है|


बता दें प्रदेश में 25,785 हेक्टेयर भूमि पर सेब का उत्पादन किया जाता है| प्रतिवर्ष 62,000 मीट्रिक टन सेब उत्पादित होता है| जबकि 13,234 हेक्टेयर पर 78,115 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किया जाता है| सेब नाशपाती का सीजन शुरू होने से पहले हर साल सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है|
अपर सचिव एवं कृषि उद्यान महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान की ओर से एमएसपी घोषित करने के आदेश जारी किए गए हैं| सी ग्रेड सेब का एमएसपी 11 से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो किया गया है और नाशपाती का 6 से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति किलो तय किया गया है|