
देहरादून| 32 खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को 6 सरकारी विभागों में सीधे नौकरी मिलेगी| जिसके संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है|
खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक, इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनका भविष्य भी सुरक्षित होगा|
शासनादेश के अनुसार, खिलाड़ियों को 2000 से लेकर 5400 रुपये तक के वेतनमान की नौकरी खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा और परिवहन विभाग में दी जाएगी|
ओलंपिक गेम्स पैरालंपिक गेम्स में स्वर्ण रजत कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान के पद पर सीधे नौकरी दी जाएगी| वहीं विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 5400 के वेतनमान पर, रजत प्रदेश विजेता खिलाड़ियों को 4800 की वेतनमान और कांस्य पदक विजेता व राष्ट्रीय एवं सैफ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को 2000 से 2800 के वेतनमान पर नौकरी मिलेगी|
इन खेलों में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, साइकलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, केनोइंग एवं क्यारिंग, बॉक्सिंग, ड्राइविंग, घुड़सवारी, गोल्फ, तैराकी, रोइंग, सेलिंग हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, लॉन, टेरिस, मलखंभ, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बेसबॉल, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो शामिल है|

