Uttarakhand:- राज्य में पदक विजेताओं को मिली सौगात…..जारी हुई 3 करोड़ रुपए की इनाम राशि

उत्तराखंड राज्य में पदक विजेताओं को बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में पदक विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपए की इनाम राशि जारी कर दी गई है। इन खिलाड़ियों में 1 जुलाई 2024 से और 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए यह राशि जारी की गई है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज गुरुवार को यह इनाम की धनराशि खिलाड़ियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की है। फिलहाल 38 वे राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले कुछ खिलाड़ी और कोच यह राशि प्राप्त नहीं कर पाए क्योंकि उनकी कुछ कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थी और अब इन सभी बचे हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को यह इनामी राशि अब जारी कर दी गई है।

Leave a Reply