
उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में जल्द ही मास्टर प्लान के कार्य पूरे होंगे और यहां पर केदारनाथ की तर्ज पर ही बद्रीनाथ प्राधिकरण भी अस्तित्व में आएगा। शासन ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के काम संपन्न होने के बाद इसकी देखरेख के लिए एक पृथक प्राधिकरण की स्थापना करने का निर्णय लिया है और मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद यहां का रखरखाव का जिम्मा बद्रीनाथ प्राधिकरण संभालेगा जिसे लेकर शासन ने मंथन शुरू कर दिया है और बद्रीनाथ में यह व्यवस्था केदारनाथ की तर्ज पर ही लागू होगी। फिलहाल बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य जारी है जो कि जल्द पूरे होने की उम्मीद है। कार्य संपन्न होने के बाद उसके रखरखाव का जिम्मा कौन संभालेगा यह प्रश्न सामने आ रहा था जिसके लिए शासन ने एक पृथक प्राधिकरण स्थापित करने का निर्णय लिया है।

