
उत्तराखंड राज्य में हल्द्वानी समेत चार शहरों के मास्टर प्लान के कार्यों पर रोक लग चुकी है। शासन द्वारा चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन के कार्यालय के मास्टर प्लान पर रोक लगा दी गई है। मास्टर प्लान में लोगों की सुविधा अनुसार उपयोग दर्शाने का मामला सामने आया है। यह मास्टर प्लान के टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव के कार्यालय में तैयार हुए थे और अब इनमें लोगों की सुविधा के अनुसार भू उपयोग दर्शाने के आरोप भी सामने आए हैं।
मास्टर प्लान के आगे के कार्यों का जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही निर्णय किया जाएगा। चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव के कार्यालय में हल्द्वानी के ड्राफ्ट मास्टर प्लान को लेकर शिकायतें हुई थी और वही एमडीडीए के 108वी बोर्ड बैठक में उनके तथ्यों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी जिसके बाद शशि मोहन को सरकार द्वारा शासन में अटैच कर दिया गया और सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने शशि मोहन की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति भी गठित की है और उनके कार्यालय में तैयार किए गए ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर ,हल्द्वानी के मास्टर प्लान पर रोक लगा दी गई है। अब समिति मामले में जांच करेगी और रिपोर्ट आने के बाद ही मास्टर प्लान के कार्यों का निर्णय किया जाएगा।

