उत्तराखंड -: आज से लागू हुए कई बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

आज से उत्तराखंड में कई बदलाव शुरू हो गए है| जिसमें बिजली, पानी, दवा महंगी हुई है और शराब सस्ती|


आइए जानते हैं उत्तराखंड में हुए बदलावों को -:
राज्य में 24 लाख उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है| उत्तराखंड में 5 साल के बाद चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है| समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया गया है| साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई गई है|


15 साल से पुराने सरकारी वाहन प्रदेश में चलन से बाहर हो गए हैं| आज से नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत 5534 वाहन कबाड़ हो गए है| इन्हें स्क्रैप सेंटर भेजा जाएगा|
दवाइयों के दाम भी बढ़ गए है| बाजार में दवाओं के दाम बढ़ने से मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई है| महंगी दवाओं के अंतर्गत पेरासिटामोल, एंटीबायोटिक, दिल की समस्याओं की दवाईयां भी शामिल है|


पानी के लिए भी अब ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी| जल संस्थान की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की दरों में 9 से 15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होगी| प्रति बिल पर 150 से 200 अधिक देने होंगे|
नई शिक्षा सत्र से कॉपी-किताबों सहित ड्रेस के भी दाम में बढ़ोतरी हुई है|
वही प्रदेश में आज से शराब सस्ती हो गई है| शराब के दाम प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कम होगें|
वही, 1 अप्रैल से सोने की बिक्री से संबंधित नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है| अब 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग जाएगी|