देहरादून। आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को सोमवार के दिन खेल दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में खेलों और खिलाड़ियों की नई पौध को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्घाटन किया गया इस योजना की शुरुआत उन्होंने खुद ही करी। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मलखंब खेल को जल्द ही राज्य खेल पॉलिसी में शामिल किया जाएगा तथा उन्होंने मलखंब खेल की मंच से प्रस्तुति पर खुशी भी जताई।
उन्होंने कहा कि मलखंब को जल्द ही राज्य खेल पॉलिसी में शामिल कर प्रदेश व देश में उसे उसकी पहचान दिलाई जाएगी तथा इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि के स्थापना की घोषणा भी की इसके अलावा जो प्रशिक्षक कॉन्ट्रैक्ट आधार पर खेल विभाग में प्रशिक्षण दे रहे हैं उन्हें मानदेय भी दिया जाएगा यह मानदेय स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार उन्हें मिलेगा इसकी घोषणा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण हेतु मजबूत पैरवी करने की बात भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कही गई।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से 8 से 14 आयु वर्ग के 150 बालक तथा 150 बालिकाओं को चयनित किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश से 3900 छात्रों का चयन किया गया है और इन्हें 1500 रुपए प्रति माह के हिसाब से छात्रवृत्ति भी मिलेगी इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को चेक भी दिए।प्रतिमाह मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से खिलाड़ी अपने लिए खानपान और खेल किट की व्यवस्था कर पाएंगे इससे उन्हें भविष्य के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।