
उत्तराखंड राज्य में अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस काफी सख्ती से कार्य कर रही है। बता दें कि मंगलवार को मसूरी में पुलिस ने लाइब्रेरी चौक व पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहन स्वामियों व रेहड़ी- ठेली लगाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला है। इस दौरान 56 लोगों के चालान करते हुए ₹16000 का जुर्माना वसूला गया।
कोतवाल मनोज अग्रवाल के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मसूरी में अतिक्रमण व सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान चालानी कार्यवाही भी की गई। बता दें कि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके इसके लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। अभियान के दौरान 56 लोगों के चालान किए गए और 10 चस्पा चालान किए गए। रोड किनारे दुकान लगाने वालों को निर्देश दिए गए कि यहां रेहड़ी या फिर ठेली ना लगाई जाए वरना चालान की कार्यवाही होगी। पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ वह लगातार कार्यवाही जारी रखेंगे।

