
देहरादून में विकासनगर के कालसी में नशे के खिलाफ महापंचायत शुरू हो गई है| जौनसार बावर की विभिन्न खतों से हजारों लोग रामलीला ग्राउंड में महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं|
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह के मुताबिक, नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत घर से होनी चाहिए| मां को तो पता होता है कि उसके बच्चे क्या कर रहे हैं| परिवार के स्तर पर नशे को रोकने के प्रयास होने चाहिए|
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं| आरोपियों पर सख्त कार्रवाई भी होती है लेकिन नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरुकता और नशे के आदि युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है|
