
उत्तराखंड राज्य में लंपी वायरस के कारण कई पशुओं ने अपनी जान गवाई है। वही अब बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट तथा तल्लाकोट गांव में यह वायरस फिर अपने पांव पसार रहा है। 2 पशुपालकों के गोवंशीय पशु भी दम तोड़ चुके हैं और क्षेत्र में 20 से ज्यादा पशुपालकों के पशु बीमार हैं।यहां पर ग्राम प्रधान पूजा पिनारी के द्वारा पशुओं के उपचार हेतु मांग उठाई गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नेहा चौधरी के अनुसार गांव में शिविर लगाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। क्षेत्र में लंबे समय तक लंपी वायरस शांत रहा मगर एक बार फिर से अपने पांव पसार लिए हैं। बेतालघाट ब्लॉक के बादरकोट तल्ला कोट गांव में लगभग 20 से ज्यादा पशुपालक ऐसे हैं जिनके पशु इस बीमारी से ग्रस्त हैं। मवेशियों ने खाना छोड़ दिया है और उनका पेट फूलने लगा है तथा पूरे शरीर में दाने उभर आए हैं। बीमारी की चपेट में आने के कारण दो पशुओं ने अपनी जान भी गवा दी है।

