
आज दिनांक 24 मार्च 2024 को उत्तराखंड राज्य में जगह-जगह पर रंगों के साथ लोगों ने होली मनाई। बता दे कि रंगों के पर्व होली के त्यौहार को उत्तराखंड में काफी धूमधाम से मनाया जाता है और आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में भी होली काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।
इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास में कई राजनेता पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने कई होली के गीत भी गाए और ढोल- दमाऊ बजाकर होली मनाई। गीतों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने भी ढोल नगाड़े बजाकर पारंपरिक नृत्य किया और इस दौरान सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बड़े नेता भी मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि मैं कामना करता हूं कि इस होलिका दहन पर अहंकार, नकारात्मकता और ईर्ष्या का दहन कर सकारात्मक जीवन की एक नई शुरुआत हो और उन्होंने होली के त्योहार पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व खुशियों की कामना करी।

