Uttarakhand:-खाद्य पदार्थों में थूकने वालों पर नजर रखेगी एलआईयू…… डीजीपी द्वारा दिए गए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य के मसूरी में चाय में थूकने वाला वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह घटना सामने आने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा पुलिस कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

होटल, ढाबा में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है और कहा गया है कि ऐसी घटनाओं में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और रेहड़ी- खोखे आदि पर जो घटनाएं होती है उसके संबंध में एलआईयू को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। निर्देश दिए गए हैं कि होटल ,ढाबा संचालक अपने कारीगरों और कर्मचारियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराएं। रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगाए इसके लिए संचालकों को प्रोत्साहित किया जाए। गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान भी ऐसी घटनाओं पर ध्यान रखा जाए तथा समय-समय पर पुलिस चेकिंग करें। यदि ऐसे मामले आते हैं तो पुलिस एक्ट और बीएनएस की धारा 274 में मुकदमा दर्ज किया जाए।