
उत्तराखंड राज्य के खटीमा की घटना के बाद अब पूरे प्रदेश के शराब के ठेकों से शराब के सैंपल लिए गए हैं। खटीमा में भाजपा नेता ढिल्लू सिंह राणा समेत तीन लोगों की मौत शराब पीने से हुई है इसके बाद प्रदेश से शराब की सैंपलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। आबकारी महकमे की टीमों ने यह अभियान चलाया और सैंपल लिए जिसके बाद आज शनिवार से देहरादून स्थित लैब में इनकी जांच की जाएगी इसके साथ ही आबकारी मुख्यालय से भी एक टीम स्थलीय जांच के लिए खटीमा भेज दी गई है।

