
उत्तराखंड राज्य में केदारनाथ धाम में हेली सेवा की सुविधा यात्रियों को दी जाती है और अब केदारनाथ की तरह ही यमुनोत्री के लिए भी अगले सीजन में हेली सेवा की शुरुआत होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है और मानसून के बाद यहां पर हेलीपैड का निर्माण भी किया जाएगा।
पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। विदित हो कि यह निर्माण कार्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है और हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। मानसून सीजन के बाद हेलीपैड का निर्माण होगा और उसके बाद अगले सीजन में हवाई सेवा का संचालन किया जाएगा। हेली सेवा के संचालन के बाद यात्रियों को यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए काफी सुविधा महसूस होगी। जो यात्री पैदल यमुनोत्री धाम के दर्शन नहीं कर सकते वह हेली सेवा भी ले सकते हैं और इससे यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी।
