उत्तराखंड -: ग्रेड पे को लेकर सरकार के रवैये पर सिपाहियों के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

सरकार के ग्रेड पे को लेकर रवैये पर सिपाहियों के इस्तीफे और उनके लिखे अन्य पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| सिपाही ने एक पत्र में लिखा है की सरकार ने उनके साथ धोखा किया है| इन दो लाख रुपये में उनका कुछ नहीं होगा| लिहाजा, यह दो लाख वह सरकार को दान दे देगा|


शासन का आदेश जारी होने के बाद पुलिस के सिपाहियों के पत्र वायरल होने लगे| इस धनराशि को सिपाही अपने लिए ना काफी मान रहे हैं| उनका कहना है कि, उन्होंने मुख्यमंत्री धामी पर विश्वास किया था, उन्हें लगा था कि वह युवा मुख्यमंत्री है, सैनिक पुत्र हैं और घोषणा भी पुलिस के मंच से ही हो रही है, उस वक्त लग रहा था कि उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी| लेकिन अब उनकी उम्मीदों में पानी फिर गया है|


जो पत्र वायरल हो रहे हैं उनमें सिपाहियों ने खुद कहा है कि वह पेंशन के हकदार है| उन्होंने इस इस्तीफे को स्वीकार करने की मांग की है|


सरकार और शासन के अधिकारियों को इस पत्र में निशाना बनाया गया है| इस पत्र में लिखा गया है कि इस धनराशि से उनकी परिवार का कुछ नहीं होने वाला है| इस धनराशि को वह सरकार को दान स्वरूप दे रहा है| शायद इससे कुछ भला शासन में बैठे अधिकारियों का हो जाए| इसके अलावा सिपाही ने पुलिस मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को भी धन राशि दान देने की बात लिखी है| यह पत्र उसने उत्तराखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय दोनों को संबोधित करते हुए लिखा है|