
उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं में तेंदुए का आतंक छाया हुआ है राज्य के उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में तेंदुआ 13 वर्षीय बालक को उठाकर ले गया और बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में भी तेंदुए ने 3 साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। तेंदुए का आतंक कुमाऊं में थम नहीं रहा है और तेंदुए के हमले की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे उधम सिंह नगर में कुलविंदर सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह आंगन में लगे नल से हाथ धो रहा था तभी गन्ने के खेत से तेंदुआ निकला और उसे अपने साथ खींचकर ले गया और उसके बाद बागेश्वर में भी शाम के समय 3 वर्षीय बच्ची को तेंदुआ उठा कर ले गया और उसे मार डाला। इस तरह से कुमाऊं के लोगों में तेंदुए को लेकर काफी डर बैठ गया है।

