Uttarakhand -: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस समेत कई दलों के नेता, सीएम बोले…

भाजपा ने कांग्रेस और अन्य दलों में सेंध लगाने के अभियान के तहत हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को में पार्टी की सदस्यता दिलाई| प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यालय में सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हुए|


इसी दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है| मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर पूरा देश भाजपामय हो रहा है|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दावा कर रहे हैं कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने के बाद 178 और कांग्रेसियों के नामों की सूची पार्टी के पास है| उन्हें भी जल्द पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी|
भाजपा में शामिल हुए सदस्यों में कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव धर्मपाल सिंह, नगर निगम पार्षद अनुज सिंह, जिला महामंत्री व्यापार मंडल राजन मेहता, जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम भारद्वाज, कुंवर बाली, सरदार भूपेंद्र सती, पूर्व सांसद नरेंद्र अग्रवाल, राजकुमारी पूर्व सभासद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राव गुड्डू, नगर पंचायत झबरेड़ा के सभासद इंद्रेश मोती, पवन प्रधान, किशनपाल, नेपाल आदि है|