
उत्तराखंड राज्य में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार दहशत का माहौल पैदा करने वालों का साथ दे रही है तथा सवाल उठाते हुए कहा कि बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे बड़ी समस्या का हल तलाशने की कोशिश सरकार नहीं कर रही है। उत्तरकाशी के पुरोला की घटना को लेकर कहा कि अल्पसंख्यकों की दुकानें उजाड़ी जा रही हैं और यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में किया गया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि पुरोला के मामले में नामजद आरोपित दो अलग संप्रदाय से है लेकिन सरकार कुछ संगठन सिर्फ एक संप्रदाय को निशाना बना रहे हैं। पूरे प्रकरण को लेकर यशपाल ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाए है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार इस तरह के मुद्दों को तूल देने में जुटी है क्योंकि बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों का जवाब उनके पास नहीं है लेकिन हिंसा से भरे माहौल में उत्तराखंड की छवि जरूर खराब हो रही है। इस तरह से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

