
उत्तराखंड राज्य में 38वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है और इस दौरान लॉन बॉल प्रतियोगिता एक नया अनुभव साबित होगी। प्रतिस्पर्धाओं में से एक प्रतिस्पर्धा लॉन बॉल भी है जिसके लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में कैंप संचालित है और उसके लिए राज्य के कई जिलों से 49 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह खेल उत्तराखंड राज्य के लिए नया है और पहली बार राज्य के खिलाड़ी लॉन बॉल की किसी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे इस खेल के प्रशिक्षण के लिए पंजाब से कोच बुलाए गए हैं कोच प्रभजोत सिंह और राज्य कोच डोभाल के अनुसार भले ही यह उत्तराखंड के लिए नया है लेकिन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी निश्चित तौर पर इस खेल से पदक लेंगे। कई जिलों के खिलाड़ी बीते 8 दिसंबर से चल रहे कैंप में इस खेल के लिए अभ्यास कर रहे हैं, इस खेल में शामिल होने के लिए 28 युवक और 21 युवतियां हैं।

