उत्तराखंड:- जोशीमठ में फिर शुरू हुआ भूस्खलन….. आबादी के ऊपर मंडरा रहा है खतरा

उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ में भू- धंसाव होने से एक बार फिर आबादी वाले क्षेत्र में खतरा मंडरा रहा है। जिले में भारी वर्षा के बाद मनोहरबाग में एक मकान की छत टूट गई है इसके अलावा शहर में त्रिदंडी आश्रम के पास चट्टान खिसकने से लोगों में दहशत है और कई जागो की दरारें भी पहले से चौड़ी हो गई है जिसके चलते आबादी वाले क्षेत्र पर खतरा मंडरा रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सेब के बगीचे को नुकसान पहुंचा है और प्रशासन द्वारा पहले ही इस जगह को रेड जोन घोषित किया गया था लेकिन वर्षा काल में एक बार फिर यहां पर भू- धंसाव बढ़ चुका है। बता दें कि बीते जनवरी माह में जोशीमठ के घरों में दरारें पड़ने से वहां की जमीन धंसने लगी थी और अब बारिश के बाद सिंहधार व मनोहर बाग क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इस जगह को पहले यह रेड जोन बना दिया गया था लेकिन अब यहां पर रहना खतरे से खाली नहीं है। घरों के आसपास और खेतों में पड़ी दरारों के कारण वर्षा का पानी घुसने लगा है जिससे दरारे और अधिक चौड़ी हो गई हैं और लोगों पर उनकी जान का खतरा बना है।