Uttarakhand- पर्वतीय इलाकों में जारी है भूस्खलन…….. इस क्षेत्र में 10 मकान से अधिक में आई दरारें

उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का दौर लगातार जारी है। बता दे कि पर्वतीय क्षेत्र लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं देहरादून के जाखन ,लखवाड़ आदि गांव में भूस्खलन हो रहा है और यहां भू- स्खलन के कारण 10 से अधिक मकान में दरारें आ चुकी हैं और सड़क तथा खेतों में जो दरारे पड़ी थी वह भी बड़ी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के कच्ची पहाड़ी पर बसे होने के चलते यहां भू- धंसाव हो रहा है और ऐसे में थोड़ी भी बारिश खतरा पैदा कर रही है। लोग रात भर जाकर अपना समय बिता रहे है।

बता दे कि ब्लॉक मुख्यालय कसी से 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लेल्टा गांव में करीब 80 परिवार रहते हैं और ग्रामीणों की नींद भूस्खलन ने उड़ा रखी है। यहां दरारे धीरे-धीरे बढ़ रही है और वर्षा काल में अत्यधिक बारिश के कारण भवनो में आई दरार और बड़ी हो रही है।