
उत्तराखंड राज्य में अक्सर चोरी और ठगी के मामले सामने आते रहते हैं मगर कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जब रक्षक ही अपने पद का खौफ दिखाकर लोगों को गुमराह करते हैं। बता दे कि सीमांत क्षेत्र त्यूणी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लाइन के एक सिपाही की तैनाती की गई थी।
बता दे कि देहरादून जिले के सीमांत तहसील त्यूणी के पास लोकसभा चुनाव ड्यूटी में पुलिसकर्मी तैनात था। तीन स्थानीय व्यापारियों ने पुलिसकर्मी पर 1.20 हड़पने का आरोप लगाया और एसएसपी को शिकायत की। इस मामले में एसएसपी द्वारा धोखाधड़ी करने पर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

