![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
देहरादून| चुनाव आयोग से उत्तराखंड क्रांति दल ने वर्चुअल चुनाव प्रचार का खर्चा उठाने की मांग की है| उन्होंने साफ कहा कि चुनाव आयोग की ओर से डिजिटल प्रचार का इन्फ्राट्रक्चर तैयार कर लिया जाए|
उक्रांद अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि वर्चुअल प्रचार के लिए हर दल तैयार नहीं है| हर दल के पास चुनाव संसाधन नहीं है| ऐसे में यह आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वह डिजिटल सिस्टम विकसित कर दें| ताकि चुनाव में सभी दलों का बराबरी का मौका मिले| क्षेत्रीय दलों के पास राष्ट्रीय दलों के मुकाबले संसाधनों की भारी कमी है| ऐसे में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सभी को समान अवसर मिलना चाहिए| जिससे जनता तक एक समान रूप से सभी दलों की आवाज पहुंच सके|
उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनाव आयोग से उत्तराखंड चुनाव आखिरी चरण में ही कराने की मांग की थी| उन्होंने कहा कि बार-बार आयोग से मांग की थी कि मार्च के महीने के अंतिम चरण में चुनाव कराया जाए| ताकि सर्दियों के मौसम में दिक्कतें पेश ना आए| अब जिस समय मतदान की तारीख रखी गई है| उसी दौरान राज्य के कई बूथ बर्फ वाले स्थानों में रहते हैं| हर बार आयोग से यह मांग की जाती है| लेकिन इसके बावजूद भी इस मांग की अनदेखी कर दी जाती है| जिस कारण चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)