Uttarakhand-जान- पहचान के युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म……. आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। क्षेत्र के थाने में एक पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि वह हिमाचल के जुब्बल से अपनी जान पहचान के युवक के साथ विकास नगर के त्यूडी बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए आई थी। जिसके बाद आरोपी युवक उसे खाना खिलाने के लिए होटल में ले गया जहां पर उसने महिला के साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद यह जानकारी महिला ने अपने पति को दिए जिसके बाद थाना पुलिस में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि राजकीय अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। महिला ने बताया कि वह युवक को जानती थी और उसके साथ विकास नगर के त्यूडी बाजार में सामान खरीदने के लिए आई हुई थी मगर खाना खिलाने के बहाने से युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है तथा पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।