Uttarakhand- खराब मौसम के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीते शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है जिसके बाद आज रविवार की सुबह से राज्य के कई पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बता दे कि बारिश और खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। सोनप्रयाग में यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोका गया है और पैदल मार्ग पर भारी बारिश के कारण यात्रियों को विभिन्न पड़ाव पर रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पैदल मार्ग पर कई स्थानों में प्राकृतिक झरने उफान पर हैं वही उत्तरकाशी के पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बहुत बड़ा नुकसान हुए है। बता दें कि यहां आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिसमें से एक युवक की मौत अस्पताल ले जाते समय हो गई। जानकारी के मुताबिक यह लोग खेतों में रोपाई कर रहे थे उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय अभिषेक निवासी कंडियाल गांव की मौत हो गई है। दरअसल उत्तराखंड राज्य में मानसून के दस्तक देने के बाद विभिन्न जिलों में बारिश का दौर जारी है और खराब मौसम के चलते यात्रियों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है।