Uttarakhand:- सरस्वती नदी के किनारे बनेगा केदार गाथा संग्रहालय…… भक्तों को बाबा की महिमा से कराएगा रूबरू

उत्तराखंड राज्य में स्थित प्रसिद्ध धाम केदारनाथ में अब सरस्वती नदी के किनारे केदार गाथा संग्रहालय बनने जा रहा है जो कि वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को बाबा केदार की महिमा से रूबरू कराएगा।

केदारनाथ को मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित और सुंदर बनाया जा रहा है और अब केदारनाथ के पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में यहां पर संग्रहालय भवन का निर्माण होगा इस संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी वस्तुएं, साहित्य व संसाधन रखे जाएंगे और आपदा से पहले व आपदा के बाद और मास्टर प्लान से तैयार होने वाले केदारपुरी के दर्शन भी होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत केदारनाथ को मास्टर प्लान के तहत काफी सुरक्षित और सुंदर बनाया जा रहा है। केदारनाथ में बनने जा रहे संग्रहालय में केदारनाथ से जुड़ी प्राचीन व दुर्लभ वस्तुओं व साहित्य को संजोया जाएगा। इसके साथ ही संग्रहालय में चार वेद, पुराण, शिव महापुराण समेत अन्य धार्मिक ग्रंथो के प्रतियां भी रखी जाएगी और देव मूर्तियां भी यहां पर संजोई जाएंगी।