Uttarakhand- जितेंद्र नारायण त्यागी को सता रहा जान का खतरा….. सरेंडर करने से पहले वीडियो की वायरल

हरिद्वार। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा जितेंद्र नारायण त्यागी की जमानत अवधि बढ़ाने से इंकार कर दिया गया और कोर्ट ने आदेश दिए कि शुक्रवार तक जितेंद्र नारायण त्यागी को हरिद्वार जिला कारागार में सरेंडर करना होगा दरअसल मामला यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीते दिनों भड़काऊ भाषण पर सुनवाई की गई जिसमें उन्होंने जितेंद्र नारायण त्यागी को सरेंडर करने के आदेश दिए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा भड़काऊ भाषण में गिरफ्तार किए गए जितेंद्र नारायण त्यागी को दिल का इलाज कराने हेतु सशर्त जमानत दी गई थी जिसके बाद अब उन्हें सरेंडर करने के आदेश मिल चुके हैं मगर सरेंडर करने से पहले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को जान का खतरा सताने लगा है इसलिए उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने जताया है कि हरिद्वार जेल में उनकी जान को खतरा है। उनका कहना है कि उन पर फिदायीन हमला हो सकता है।

जब वह जिला कारागार रोशनाबाद में थे तो वहां पर ज्वालापुर के कुछ असामाजिक तत्व जेल में आकर उनकी गर्दन काटना चाहते थे मगर सख्ती की वजह से वहां पर ऐसा ना हो पाया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने बीच रास्ते में ही उनका साथ छोड़ दिया तथा कुछ लोग हीरो बनने के चक्कर में उनकी गर्दन भी काटना चाहते थे और बहुत से ऐसे लोग भी थे जिन्होंने उनका साथ दिया।