
उत्तराखण्ड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर सिंचाई विभाग द्वारा 150 साल पुराना पुल बंद करवा दिया गया है। पुल बंद होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और इससे 50000 की आबादी भी प्रभावित होगी।
गांव में अंग्रेजी सरकार द्वारा गंग नहर पर पुल बनाया गया था जिसे सोमवार की शाम को सिंचाई विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। इसका विरोध ग्रामीणों द्वारा जमकर किया गया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों की नहीं चली तथा विभाग ने पुल पर दीवार लगाकर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है। बता दे कि पुल बंद होने के कारण 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी और इस मामले में सिंचाई विभाग का कहना है कि 150 साल पुराने पुल की अवधि समाप्त हो चुकी है जो कि पूरी तरह से जर्जर हो चुका है इसलिए सिंचाई विभाग ने पुल पर दीवार खड़ी कर दी है और ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा पहले दूसरा पुल बनवाना चाहिए था क्योंकि पुल बंद होने से ग्रामीणों को 3 से 5 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा और बच्चों का स्कूल भी पुल के पार है जिससे छोटे बच्चों को कई किलोमीटर का सफर तय करना होगा इससे लोगों को काफी परेशानी होगी।इसलिए पुल बंद करने पर लोगों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया है।

