
उत्तराखंड राज्य में दो आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय पर्व की गरिमा का महत्व नहीं समझ पाए, आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भूल गए कि वह आईपीएस अधिकारी है इन दोनों आईपीएस अधिकारियों में से एक आधी अधूरी वर्दी में पहुंच गए और दूसरे गए ही नहीं अब इस मामले में आईजी मुख्यालय को जांच सौंप दी गई है तथा डॉ. सदानंद दाते इस मामले की जांच करेंगे। आईपीएस जितेंद्र मेहरा गणतंत्र दिवस परेड में रेगुलर यूनिफॉर्म पहनकर पहुंच गए और वही आईपीएस कुश मिश्रा परेड में पहुंचे ही नहीं इन अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाएगी। शुरुआत से ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में अधिकारियों का रवैया चर्चा का विषय रहा है और ऐसे में राज्य में दो आईपीएस अधिकारियों का मामला सामने आया है जिसकी जांच आईजी मुख्यालय करेंगे।

