Uttarakhand:- ऋषिकेश में मनाया जाएगा इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल….. विदेशी साधक और योगाचार्य भी होंगे शामिल

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में योगा फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। बता दें कि आगामी 15 से 21 मार्च तक यह महोत्सव होगा जिसमें विदेशी साधक और योगाचार्य भी शामिल होंगे। बता दे कि ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के समय में फेरबदल किया गया है और ऐसा पहली बार हुआ है जब यह समय बदला गया है।

मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में एक से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तिथि में इस बार बदलाव किया गया है क्योंकि गंगा रिसॉर्ट और भरतघाट पर बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग है जो कि 7 मार्च तक चलेगी इसलिए महोत्सव 15 से 21 मार्च तक होगा जिसमें विदेशी साधक और योगाचार्य भी भाग लेंगे। बता दे कि बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग इन दिनों गंगा घाट पर चल रही है और शूटिंग 90 फ़ीसदी ऋषिकेश में होनी है इसलिए 7 मार्च के बाद महोत्सव रखा गया है जो की 15 से 21 मार्च तक होगा।