
उत्तराखंड राज्य में आज भी ऐसे लोग रहते हैं, जोकि पैसों से पहले इंसानियत और इमानदारी कोई स्थान देते हैं। बता दें कि चंपावत जिले के लोहाघाट से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हम सभी को गर्व महसूस होगा कि अभी भी हम लोगों के बीच में ईमानदारी जिंदा है। बता दें कि लोहाघाट में एक टेलर की दुकान में काम करने वाले साधारण परिवार के युवक को सड़क पर अखबार में लपेटे हुए डेढ़ लाख रुपये की गड्डी मीली। जिसे युवक ने वापस लौटा दिया। बता दें कि इतने ज्यादा पैसे देकर भी युवक नियत नहीं डोली और क्षेत्र में युवक की इमानदारी प्रशंसा का विषय बनी हुई है। यह घटना बीते शुक्रवार की है जब लोहाघाट से बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी नाम का एक युवक नोटों की गड्डी लेकर जा रहा था तभी रास्ते में उसके पैसे कहीं गिर गए और उसे पता भी नहीं चला। जब कुछ समय बाद उसे ध्यान आया तो वह काफी चिंतित हो गया तथा उसने पैसे गुम होने की जानकारी स्थानीय पुलिस और इंटरनेट मीडिया पर साझा की। युवक के पैसे लोहाघाट में टेलर की दुकान पर काम करने वाले एक हेल्पर को मिली। हेल्पर कोलीढेक निवासी 25 वर्षीय मयंक जोशी है जिसकी ईमानदारी काफी तारीफ के काबिल है।जब मयंक को पैसे मिले तो उसने बिना देरी किए पुलिस को इस मामले में सूचित किया और पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को मयंक जोशी के हाथों से धनराशि वापस लौटाई l। बता दें कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोग मयंक की काफी तारीफ कर रहे है। यही नहीं बल्कि पुलिस ने भी मयंक की पीठ थपथपाते हुए उसे शाबाशी दी।

