Uttarakhand – यहां घर में काम करने लाई गई किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार, मकान मालकिन पुलिस की गिरफ्त में

घर का काम करने के लिए लाई गई किशोरी के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है| यह मामला लखनऊ से सामने आया है जहां मकान मालकिन ने मारपीट करते हुए किशोरी के बाल तक काट दिए| किशोरी के हाथों और पैरों पर चोट के निशान हैं| मामले में पुलिस ने बाल श्रम कानून समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

एसएसआई ज्वालापुर नितेश शर्मा ने कहा कि पुलिस के एसआई सद्दाम शेर की तरह से मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है|


इस मामले की जानकारी ज्वालापुर क्षेत्र की हरीलोक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली को फोन करके दी| व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि घर पर काम करने वाली किशोरी गुरुवार की शाम को उनके घर आई थी| किशोरी ने उन्हें बताया कि वह लखनऊ में रहती है| अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने उन्हें दी| किशोरी ने बताया कि उसकी मालकिन ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बाल भी काट दिए| पड़ोसी ने देखा तो किशोरी के हाथों, पैर और मुंह पर जख्म थे, और खून बह रहा था|


सूचना मिलने के बाद पुलिस एसआई सद्दाम शेख महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर वहां पहुंचे और किशोरी को अपनी सुरक्षा में ले लिया| घर में मौजूद महिला ने पुलिस पर रौब ग़ालिब करना चाहा जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले आई|


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला लखनऊ की रहने वाली है वह 2 साल पहले किशोरी को अपने साथ लाई थी| किशोरी के माता-पिता नहीं है| उसकी चाचा ने उसे महिला के साथ भेजा था| युवती ने अपने साथ किए गए जुल्मों की जानकारी पुलिस को दी|


उन्होंने बताया कि फिलहाल किशोरी कोतवाली की बाल कल्याण अधिकारी एसआई पूजा पांडे की अभिरक्षा में है| मकान मालकिन द्वारा मासूम को बेरहमी से पीटने के मामले के पीछे उस पर चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है| लेकिन पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही है क्योंकि मासूम जब उसके घर में रहती है तो वह चोरी क्यों करेगी| कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है| किशोरी की शरीर पर चोट के बहुत निशान है|

पुलिस उसकी सही उम्र के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है जिसके लिए वह उसके चाचा से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं| अगर किशोरी की उम्र कम पाई जाती है तो बालश्रम के तहत कार्रवाई होगी| फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है|