Uttarakhand- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ली गई उत्तरकाशी टनल हादसे की जानकारी……. दिया हर संभव मदद का आश्वासन

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में टनल हादसे में फंसे श्रमिकों की स्थिति बेहद गंभीर है। बता दे कि इस घटना की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ली गई।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तरकाशी की घटना से संबंधित जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन भी उन्होंने दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह जानकारी इंटरनेट मीडिया में पोस्ट साझा करते हुए दी गई और उन्होंने लिखा कि “लेपचा हिमाचल प्रदेश से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से उत्तरकाशी टनल निर्माण हादसे की जानकारी ली और प्रधानमंत्री को श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए संचालित बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया गया। दुर्घटना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है और भारत सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं”।

बता दे कि जितने भी श्रमिक सुरंग में फंसे हुए हैं उनकी संख्या को लेकर विरोधाभास बना हुआ है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरंग के अंदर 36 श्रमिकों के फंसने की जानकारी दी है जबकि कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पवार के अनुसार टनल के अंदर 40 मजदूर फंसे हैं।