Uttarakhand-बढ़ता तापमान घटता पानी बन रहा है लोगों की परेशानी…… बिजली कटौती से भी परेशान है जनता

उत्तराखंड राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पानी की मात्रा में कमी आ रही है। आसमान से मानो आग बरस रही हो। राज्य के हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में काफी इजाफा हो चुका है और इसी बीच लोगों को पानी तथा बिजली की कटौती काफी परेशान कर रही है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न शहरों में वर्तमान समय में पानी की कमी के कारण लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है तथा लोग कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती भी सबसे बड़ी समस्या है। हल्द्वानी में पेयजल और बिजली संकट लगातार बढ़ रहा है वहां के लोगों को ना ही पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल पा रही है और ना ही पानी। बीते सोमवार को भी जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 और जय दुर्गा कॉलोनी कल्याणपुरा के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। गर्मी बढ़ने के साथ हल्द्वानी में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले रही है। लगातार पानी की कमी से परेशान लोग विभाग के कार्यालय में शिकायतें दर्ज कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है और लोगों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।