
उत्तराखंड राज्य में संविदा खेल प्रशिक्षको के मानदेय में प्रदेश सरकार ने वृद्धि कर दी है। बता दे कि इसके लिए खेल प्रशिक्षकों की छह श्रेणियां तय की गई है और इन श्रेणियों में प्रशिक्षकों को 12000 से लेकर 45000 रुपए तक मानदेय दिया जाएगा। मानदेय की संशोधन दरें आगामी 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगी। बता दे कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों का मानदेय सम्मानजनक होना आवश्यक है और सरकार ने इसी क्रम में यह आदेश जारी किया है।
पूर्ण मानदेय प्राप्त करने के लिए इन्हें प्रतिदिन 7 से 8 घंटे काम करना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। बता दे कि उत्तराखंड राज्य में खेल प्रशिक्षकों का मानदेय काफी कम था और इसलिए अच्छे प्रशिक्षक खेल विभाग में नहीं बल्कि निजी खेल संस्थाओं में कोचिंग देने को वरीयता देते हैं जिसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है और कैबिनेट ने भी अपनी मंजूरी प्रदान कर दी थी इसके बाद यह शासनादेश जारी हो गया है।

