Uttarakhand- उच्च हिमालयी क्षेत्र में वर्षा तथा हिमपात से ठंड में हुई बढ़ोतरी….. माइग्रेशन के लिए तैयार हुए ग्रामीण

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में ठंड काफी बढ़ने लगी है। बता दे कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में वर्षा तथा बर्फबारी के कारण ठंड में बढ़ोतरी होने से मौसम को देखते हुए क्षेत्र के ग्रामीण माइग्रेशन के लिए तैयार हो चुके हैं। ग्रामीणों को 10 दिन पहले ही घाटियों की ओर आना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ जिले में धारचूला तथा मुनस्यारी तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर हिमपात तथा वर्षा का दौर जारी है और मौसम के करवट बदलने से धारचूला तहसील के दारमा, व्यास और मुनस्यारी तहसील के मल्ला जौहार में स्थित गांव का दिन का तापमान 13 से 15 डिग्री तो रात में माइनस पहुंच रहा है जिससे लोगों को ठंड के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस क्षेत्र के लोग घाटियों में स्थित अपने गांव की तरफ नवंबर के पहले सप्ताह में आना शुरू कर देते हैं लेकिन इस वर्ष जल्दी ठंडी शुरू होने के कारण इन्हें जल्द ही माइग्रेशन के लिए तैयार होना पड़ रहा है और दारमा घाटी के सीपू, तिदांग और मार्छा के ग्रामीणों ने अपना सामान भी बांध लिया है। यह लोग 2 से 3 दिन के भीतर ग्रामीण घाटियों की तरफ लौटेंगे।