
उत्तराखंड राज्य में बीते कई दिनों से बारिश के कारण मौसम खराब चल रहा है और रुद्रप्रयाग में गुरुवार की रात को बारिश का सिलसिला जारी रहने के कारण प्रशासन ने शुक्रवार को केदारनाथ जाने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी और यात्री शुक्रवार की सुबह से ही सोनप्रयाग से आगे नहीं गए। उन्हें सोनप्रयाग में ही रुकना पड़ा। वही केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को पुलिस कर्मियों की मदद से सोनप्रयाग तक सुरक्षित पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक यदि आज मौसम ठीक रहा तो यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी जाएगी और वहीं दूसरी तरफ बद्रीनाथ ,गंगोत्री, यमुनोत्री राजमार्ग भी शुक्रवार को ज्यादातर बाधित रहा। बता दें कि वर्षा के कारण गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक हाईवे काफी खतरनाक हो चुका है इसलिए प्रशासन ने यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया। बीते शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे भी 4 घंटे तक अवरुद्ध रहा क्योंकि पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बोल्डर हाईवे पर गिर रहे थे जिसके कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।
