
उत्तराखंड राज्य के चमोली से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पोखरी विकासखंड के डुंगर गांव में ग्रामीणों ने खुद ही चंदा इकट्ठा करके सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया और जैसे ही इसकी सूचना मिली वन विभाग की टीम निर्माण कार्य रोकने पहुंच गई। डुंगर गांव में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वर्षों से मांग अनसुनी होने पर ग्रामीणों ने खुद ही चंदा इकट्ठा कर खुद सड़क बनानी शुरू कर दी लेकिन विभाग ने काम रुकवा दिया इस दौरान ग्रामीणों की अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोक हुई। वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने यह काम रुकवाया। जानकारी के मुताबिक यह गांव ब्रिटिश शासन काल में राय बहादुर की उपाधि पाने वाले स्वर्गीय डॉक्टर पातीराम परमार का है जो कि अभी भी सड़क सुविधा से दूर है ऐसे में ग्रामीणों ने खुद ही चंदा इकट्ठा करके सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया लेकिन विभागीय टीम ने सड़क निर्माण कार्य में रोक लगा दी है।

